
हापुड़ के डेरा अनुयायियों ने किया पौधारोपण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पौधरोपण किया गया। राम रहीम सिंह इन्सां का 59वा जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर डेरा अनुयायियों द्वारा दीवान इण्टर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज व फायर ब्रिगेड स्टेशन में कुल 174+ पौधारोपण ( फलदार – लीची, अमरूद, जामुन व छायादार – नीम, आंवला, पीपल आदि )करके मनाया। इस अवसर पर हापुड़ के जिम्मेवार प्रणव गर्ग इन्सा ने बताया कि “पेड़ लगाओ , भविष्य बचाओ” मुहिम की शुरुआत 15 – अगस्त – 2009 में उस दौरान की गई। तब से अब तक इस शृंखला में अभी तक समस्त डेरा अनुयायी 35 करोड़ 7 लाख 65 हजार पौधे रोपित करके कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराए जा चुके है। इस अवसर पर डॉ० सचिन इन्सा, रामावतार गोयल, खुशीराम इन्सा, अनील इन्सा, सुरेश इन्सा, रामबीर इन्सा, पवन इन्सा, ललित इन्सा, मोहित इन्सा सहित काफी अनुयायी उपस्थित रहे।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















