
वैद्य धनीराम शर्मा वेलनेस सेंटर में ध्वजारोहण समारोह
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वैद्य धनीराम शर्मा वेलनेस सेंटर, किशनगंज, पक्का बाग, हापुड़ में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हमारा राष्ट्र हमारी पहचान है और स्वस्थ समाज के निर्माण में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
समारोह में वैद्य करुण शर्मा एवं वैद्य वरुण शर्मा सहित सेंटर के चिकित्सकगण, स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत और सशक्त भारत—यही हमारा संकल्प है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















