
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीसी की 38वीं बटालियन में किया गया झण्डारोहण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की अपना घर कालोनी स्थित 38वीं बटालियन के ऑफिस पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बटालियन के सूबेदार मेजर संजय धामा ने झण्डा-रोहण किया तथा गार्ड सलामी दी। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया।
झंडा रोहण के पश्चात सूबेदार मेजर ने एनसीसी के कैडेट को संबोधित किया। इस अवसर पर देश के वीर शहीदो, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया। देश की आजादी के लिए खुशी-खुशी अपने प्राणों का बलिदान देने वालों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही अनुशासन पर जोर दिया। इस समय बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वैजयन्त शारदा, सूबेदार सुरजीत सिंह, सीएचएम धर्मवीर सिंह, हवलदार प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586





















