
सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ में मनाया स्वतंत्रता दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट हापुड़ में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय की सम्मानित प्रबंध समिति द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच पर विद्यालय के अध्यक्ष रविंद्र कुमार माहेश्वरी , प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता सम्मानित सदस्य राजकुमार, मनीष, विकास गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भैया/बहनों ने देशभक्ति गीत ,अंग्रेजी ,हिंदी भाषण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम से प्रफुल्लित होकर विद्यालय के अध्यक्ष महोदय रविंद्र कुमार माहेश्वरी ने भैया /बहनों को शुभाशीष प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवदत्त शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को समारोप प्रदान किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















