
रामनिवास में 28 वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व मनाया गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ध्वजारोहण दयानंद त्यागी की अध्यक्षता में प्रबंध समिति के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस भारत की समृद्ध विरासत है इसकी संस्कृति और इसके लोगों का उत्सव है। यह हर भारतीय को एकता के महत्व सामूहिक प्रयासों की शक्ति और आने वाली पीढियां के लिए कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी को बनाए रखने के महत्व की याद दिलाता है।
इस अवसर पर विद्यालय में प्रबंधक हरीराज सिंह त्यागी, प्रधानाचार्या सिंपी वर्मा, उप प्रबंधक देवेंद्र सिंह त्यागी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार त्यागी, लेखा निरीक्षक मुकेश कुमार त्यागी, हरिश्चंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र, संपादक आशुतोष आजाद पत्रकार, रमेश चंद्र सैनी, धर्मवीर सिंह, विजय त्यागी, प्रदीप गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, सहा. अध्यापिका रचना, सीमा, वैशाली आर्य, शिवानी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















