
व्यापारी के मुनीम की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाश नकदी लेकर फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होली निवासी तनु गोयल ने बताया कि उनके यहां आशीष अग्रवाल मुनीम के पद पर तैनात है जो समय-समय पर बाजार से व्यापारियों के यहां सामान के रुपए लाने का काम करता है जिसके साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने उसे रोक कर आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर लाखों रुपए लूट लिए। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है जब आशीष अग्रवाल बृजघाट से करीब दो लाख रुपए का कलेक्शन लेकर गढ़ आ रहे थे। जैसे ही वह गढ़ के रेलवे फाटक पर पहुंचे तभी वहां पर गढ़ के रहने वाले तीन लोगों ने उन्हें रोककर आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया जिससे वह परेशान हो गए। उसके बाद बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















