
जलभराव के कारण जूस विक्रेता के गन्ने हुए खराब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पंजाबी कॉलोनी के बाहर जूस का ठेला लगाने वाले विक्रेता के गन्ने सड़क पर रखे रहते हैं। ऐसे में जल भराव के दौरान वहां पर पानी जमा हो गया जिसके कारण सारे गन्ने बर्बाद हो गए। इसके बाद जूस विक्रेता गन्नों को साफ करता नजर आया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इन गंदे गन्नों का जूस पीने से लोग बीमार पड़ सकते हैं।
आपको बता दे कि वीडियो शुक्रवार की है। जब हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। बारिश के दौरान जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। रेलवे रोड पर पंजाबी कॉलोनी के बाहर सड़क पर गन्ने रखकर जूस निकाल कर बेचने वाले विक्रेता के गन्ने भी गंदे पानी में खराब हो गए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















