
👁 4 views Views
स्वतंत्रता दिवस पर थाना बाबूगढ़ में ध्वजारोहण
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना बाबूगढ़ परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान परेड कमांडर उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह जादौन ने परेड का संचालन किया। ध्वजारोहण के उपरांत थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने देश की सेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।




















