
हापुड़: दो बार ट्रांसफार्मर फूंकने से गर्मी में उपभोक्ता परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला लज्जापुरी में ट्रांसफार्मर फूंकने की वजह से क्षेत्र वासियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति प्रभावित है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ट्रांसफार्मर फूंकने के बाद शुक्रवार को बदला गया ट्रांसफार्मर भी फूंक गया। ऐसे में क्षेत्रवासियों का पारा चढ़ गया है जिन्होंने बिजली घर पहुंच कर समस्या के स्थाई समाधान निकालने की मांग की है। दो बार ट्रांसफार्मर फूंकने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। चरमराती विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















