
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय कोली समाज (रजी.) शाखा कोरी समाज उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष भगवान दास शंखवार प्रदेश के हापुड़ समेत विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों के साथ 17 वर्षीय युवा पवन कोरी पुत्र रामचरन कोरी के गांव चंदोस थाना सोरों, जनपद कासगंज पहुँचे और पीड़ित परिवार के दुःख को साझा कर शौक संतप्त परिवार को आर्थिक मदद की और विश्वास दिलाया कि समूचे प्रदेश का कोरी समाज आपके साथ हैं।
दोषियों को सजा सजा दिलाने का काम करेंगे। दिवंगत के पिता ने बताया कि एक माह पूर्व बेटी की शादी में गावं के ही एक दबंग बदमाश प्रवृति के परिवार ने गावं बारात चढाने को लेकर उनके बेटे पवन कोरी के साथ मारपीट की थी, जिसमें दोनों को चोटें लगी थी। उस समय पुलिस द्वारा मामले में सुलहनामा करा दिया था। परंतु दबंगों ने एक माह में अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उसके 25 दिन बाद बेटा खेत गया था परंतु घर नहीं पहुंचा। 5 दिन बेटे पवन का शव खेतों में पड़ मिला था। इस दौरान के ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर हापुड़ से दुष्यंत कोरी (प्रदेश उपाध्यक्ष), गौरव कोरी (जिला अध्यक्ष), राजेन्द्र कोरी (जिला प्रभारी), जय सिंह कोरी, कैलाश कोरी, रतन लाल, कुंवर पाल कोरी, सुशील कोरी, अलीगढ़ से टीम के साथ पवन बजाज (प्रदेश अध्यक्ष युवा ईकाई), व आगरा मंडल, बरेली मंडल से सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















