
जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में एम.बी.ए., एम.सी.ए. एवं एल.एल.बी. प्रोग्राम के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का 7 दिवसीय ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़। जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.बी.ए., एम.सी.ए. एवं एल.एल.बी. के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु 7 दिवसीय ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ 14 अगस्त 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, सुविधाओं एवं करियर उन्मुख गतिविधियों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विभागवार पंजीकरण से हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एमिटी लॉ स्कूल, नोएडा की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमित्रा सिंह विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक तथा एडमिशन इंचार्ज रीता सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की भव्यता से शुरुआत की।
संस्थान के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर(डॉ०)सुभाष गौतम ने स्वागत संबोधन देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, उत्कृष्ट शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत डॉ. आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डॉ. सुमित्रा सिंह ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण, पेशेवर नैतिकता तथा विधि एवं प्रबंधन शिक्षा के बदलते आयामों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख श्री पुनीत शर्मा ने छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित कर प्लेसमेंट, कौशल विकास एवं उद्योग की अपेक्षाओं पर चर्चा की।
इसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी के प्रभारी प्रो. अंकित नागर ने फीस, पुस्तकालय, यूनिफॉर्म, छात्र पहचान पत्र एवं परिवहन संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम का समापन लॉ प्रोग्राम के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
दोपहर के सत्र में एम.बी.ए., एम.सी.ए. एवं एल.एल.बी. विभागों द्वारा अलग-अलग प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों को अकादमिक संरचना, मूल्यांकन प्रणाली, पाठ्यक्रम, टाइम-टेबल एवं संस्थान की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। एम.बी.ए. की प्रस्तुति एम.बी.ए. प्रोग्राम के विभागाध्यक्ष प्रो० अंकित यादव, एम.सी.ए. की प्रस्तुति एम.सी.ए प्रोग्राम के विभागाध्यक्ष प्रो० नागेश प्रताप सिंह तथा एल.एल.बी. की प्रस्तुति प्रो० उमेश कुमार द्वारा दी गई।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यार्थियों को समूहों में संस्थान परिसर का भ्रमण कराया गया, जिसमें कंप्यूटर लैब, विभागीय प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। संपूर्ण कार्यक्रम विभागाध्यक्षों एवं कक्षा समन्वयकों के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन लॉ विभाग की प्रो० श्वेता वर्मा ने किया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















