
गढ़: ऑन ड्यूटी कर्मियों को हापुड़ ले जाने के आरोप में सभासदों ने की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राकेश बजरंगी पर नगर पालिका के सरकारी व संविदा कर्मियों को हापुड़ में आयोजित तिरंगा यात्रा में ले जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह लापरवाही के साथ सभी को बसों में भरकर हापुड़ के बाबूगढ़ व अन्य स्थानों पर ले गए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभासद विनय यादव, सभासद विनय कुमार ने मामले में एसडीएम श्रीराम यादव को ज्ञापन सौंप कर जांच करा कर उचित कार्रवाई की मांग की है। सभासदों का कहना है कि ऐसा करने से हादसा भी हो सकता था जिसमें अनहोनी भी हो सकती थी। गढ़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने सभी को ऑन ड्यूटी दिखाया है जबकि वह सभी को बसों में भरकर हापुड़ ले गए जिसकी वजह से गढ़ नगर पालिका परिषद की कार्य प्रणाली भी प्रभावित हुई। मौके की वीडियो भी वायरल हो रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















