
भीम सिंह का हत्यारा पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम अकबरपुर बुकलाना निवासी भीम सिंह की हत्या की घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ओमपाल सिह निवासी बुकलाना है।इससे पहले पुलिस ने भीम सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल अवैध असलहा, डंडे बरामद किए थे। पुलिस ने सत्येंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम विरसिहपुर सिंभावली, पप्पू उर्फ सोबीर पुत्र आजाद निवासी ग्राम धनपुरा सिंभावली तथा दो सगे भाई नेमपाल व ब्रह्मपाल पुत्रगण जयपाल निवासीगण अकबरपुर बुकलाना को गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि 22 जुलाई को पड़ोसी परिवार के नेमपाल, ब्रह्मपाल, सुभाष, ओमपाल, प्रिंस, सतेंद्र और पप्पू समेत अन्य लोगों ने भीम सिंह के घर में घुसकर हमला किया था। इस हमले में भीम सिंह, उनके बेटे सागर और अन्य परिजन घायल हुए थे। घायल भीम सिंह की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान 31 जुलाई को मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में शव रखकर करीब चार घंटे तक हंगामा किया था। उन्होंने पुलिस से एफआईआर को हत्या की धारा में बदलने की मांग की थी। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















