
“राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस” का उद्घाटन डीएम ने किया
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का उद्घाटन समारोह दीवान पब्लिक स्कूल, हापुड़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, हापुड़ द्वारा किया गया। 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोरों को पेट के कीड़ों से मुक्त करने के लिए साल में दो बार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाना। नारा: “साल में दो बार कृमि की दवा – सुरक्षित बचपन, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम में “कृमि मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” एवं “कृमि मुक्त भारत, विकसित भारत” के संदेश के साथ बच्चों को स्वस्थ रखने हेतु जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत समस्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों में एनीमिया कम करना, पोषण स्तर सुधारना एवं उनकी शैक्षिक उपलब्धियों को बेहतर बनाना है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















