
ग्रेशी ने राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में जीता स्वर्ण पदक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की मुक्केबाज ग्रेशी पुत्री कालीचरण ने राज्य स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70–75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद हापुड़ एवं मेरठ मंडल का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता 10 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक वाराणसी में आयोजित की गई थी। ग्रेशी ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने दमदार खेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
ग्रेशी की इस उपलब्धि में उनके कोच शाहरुख खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, फिटनेस तैयारी और मुकाबलों की रणनीति पर विशेष मेहनत कराई। उनके निरंतर मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का ही परिणाम रहा कि ग्रेशी ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
ग्रेशी की इस शानदार सफलता पर उप क्रीड़ा अधिकारी अरुणा, हापुड़ जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दीपक त्यागी एवं महासचिव रोबिन सिंह ने उन्हें और उनके कोच शाहरुख खान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।105 वर्ष की दादी पीतम कोर मम्मी सुरेश पिता कालीचरण भाई प्रतीक तीन बहनों ने भी बधाई दी और आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. नवीन कुमार, चौधरी सरदार सिंह, चौधरी विजय पाल चौधरी, रकम सिंह, अमरपाल प्रधान, मोनू त्यागी, अनुज त्यागी, भूपेंद्र शर्मा, त्रिलोक त्यागी सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















