
नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन, छात्रों ने किया जागरूक
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com):हापुड़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा लोगों को राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक करने के लिए भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में श्री नेहरू भारती सदन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
तिरंगा रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नागरिकों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। नगरवासियों ने भी रैली का स्वागत करते हुए छात्रों के उत्साह की सराहना की।
नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा आमजन को राष्ट्रीय पर्वों के प्रति जागरूक करना है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867



















