
डायट में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हापुड़ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर एक भावपूर्ण एवं विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान के संकाय सदस्यों एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं को देश के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग एवं पीड़ा से अवगत कराना तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहम्मद राशिद ने अपने संबोधन में कहा कि 14 अगस्त का दिन हमें इतिहास के उस अध्याय की याद दिलाता है, जब देश ने विभाजन का दंश झेला था। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल अतीत की पीड़ा को स्मरण करने का अवसर नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं शांति के प्रति हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत करने का दिन है।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन (एंकरिंग) प्रशिक्षु वांशिका वत्स एवं कोमल वशिष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीएलएड प्रशिक्षार्थियों द्वारा विभिन्न भावपूर्ण एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दी गईं। भाषण के माध्यम से राशि एवं मेघा, देशभक्ति गीत के माध्यम से प्रियंका तथा कविताओं के माध्यम से अनुषा, सान्या एवं प्राची ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। इसके अतिरिक्त नाटक के माध्यम से दीपांशी, सुनीता, डॉली, रिया, खुशी शर्मा, सुभाष चंद्र, रियांश, दिव्यांशी, गुंजन, संध्या एवं प्रीति ने विभाजन की त्रासदी और उसके प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता शमा परवीन, बबीता तोमर, आकांक्षा आर्य, शिखा एवं समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















