
उल्टा तिरंगा थामने वाले चेयरमैन ने प्रकरण को बताया ‘साजिश’, गले नहीं उतरता राकेश बजरंगी का यह बयान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन राकेश बजरंगी गुरुवार को बाबूगढ़ में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वह उल्टा तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी और राकेश बजरंगी की जमकर किरकिरी हुई। अब राकेश बजरंगी ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने इस प्रकरण को “षड्यंत्र और साजिश” बताया है। हालांकि उन्होंने मामले में माफी भी मांगी है लेकिन राकेश बजरंगी का साजिश व षड्यंत्र का जो बयान आया है वह गले नहीं उतरता। वह अन्य लोगों को मामले में घसीट रहे हैं और एक नेता की तरह प्रकरण को साजिश बता रहे हैं।
वीडियो को गौर से देखा जाए तो राकेश बजरंगी तिरंगा को बार-बार देख रहे हैं लेकिन उसे सीधा नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि वह हापुड़ विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। ऐसे में किसी ने उन्हें उल्टा तिरंगा पकड़ाया। वह जयकारो में लीन थे। उन्हें पता नहीं चला कि तिरंगा उल्टा है लेकिन आप ही सोचिए कि गढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे राकेश बजरंगी उलटे तिरंगे को देख तो रहे हैं लेकिन तिरंगा उन्होंने सीधा नहीं किया और उन्होंने इस पूरे प्रकरण को षड्यंत्र और साजिश बता दिया। उनका यह बयान गले नहीं उतर रहा।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















