
हापुड़: “आने वाले समय में फूल में ताकत देने का काम करेंगे”: केपी मलिक
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): प्रदेश सरकार में मंत्री व जिले के प्रभारी केपी मलिक के नेतृत्व में हापुड़ में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली जो हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने देशभक्ति का परिचय दिया। फ्रीगंज रोड से शुरू हुई यह यात्रा हापुड़ के अतरपुरा चौराहा, गढ़ रोड होते हुए अटल गौरव पार्क पहुंची जहां यात्रा संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी केपी मलिक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता के लिए लाखों वीरों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके बलिदान को याद करते हुए सभी को देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया और एकता पर बोल दिया। आने वाले समय में फूल में ताकत देने का काम करेंगे।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















