
👁 75 views Views
नंगे बिजली तार ने ली युवक की जान
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड के अंबेडकर तिराहे के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नही हो पाई है।
हापुड के मेरठ तिराह के पास बने नगर पालिका के शौचालय के समीप लटके बिजली के एक नंगे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





















