
अंश निर्धारण” से उत्तराधिकार, बंटवारा एवं नामांतरण की प्रक्रिया होगी सरल: डीएम
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विभिन्न विभागों में अंश निर्धारण की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों के संबंध में गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि खातेदार की मृत्यु के पश्चात या संयुक्त भूमि में प्रत्येक वारिस व सहखातेदार का कितना हिस्सा व अंश है, इसका राजस्व अभिलेखों में अंकन करना आवश्यक है। इससे उत्तराधिकार, बंटवारा एवं नामांतरण की प्रक्रिया सरल हो जाती है। उत्तर प्रदेश शासन एवं राजस्व परिषद के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ में समस्त तहसीलों में भूमि/सम्पत्ति के अंश निर्धारण की कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण हो जाने पर भविष्य में विवाद नहीं होंगे तथा नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण शीघ्र निस्तारित होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि अंश निर्धारण हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्रों का 30 दिवस के अंदर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















