
👁 41 views Views
17 वर्षीय किशोरी व 10 वर्षीय नाबालिक लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अंबेडकर नगर निवासी 7 वर्षीय शिवम पुत्र बादल 10 अगस्त को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बालक की बरामदगी के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया है। देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की पुत्री बुलंदशहर के स्याना के रहने वाले अरुण के बहकावे में आ गई। अरुण 10 अगस्त को उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन किशोरी का कोई सुराग हाथ ना लगा। इसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















