
स्ट्रीट लाइट के खम्भों को प्रचार सामग्री का अड्डा बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्ट्रीट लाइट के खम्बो पर प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी। सार्वजनिक संपत्ति को प्रचार का माध्यम बनाने वालों के खिलाफ नगर पालिका शिकंजा कसेगा। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि संबंधित कर्मचारियों को ऐसे स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं और प्रचार सामग्री हटाने के साथ लगाने वालों की जानकारी जुटाने के निर्देश डिए हैं ताकि कार्रवाई की जा सके। यह हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुर्माने के साथ वसूली करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि बिना अनुमति स्ट्रीट लाइट के खम्भों पर पोस्टर, बैनर पम्पलेट्स या अन्य प्रचार सामग्री लगाई जाती है। ऐसे में नगर पालिका ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















