
बाबूगढ़ पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल आरोपी को बाइक समेत पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ग्राम उपेड़ा में हुई चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने AC की आउटडोर यूनिट, एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने विशाल पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम सरावा थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी के AC आउटडोर यूनिट और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















