
हापुड़: अतरपुरा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर जमकर हंगामा और मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अचंभे की बात तो यह है कि अतरपुरा चौराहे पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं लेकिन जिस दौरान मारपीट हुई। पुलिसकर्मी नदारत रहे जिन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूंसों से पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताते चले कि पास ही अतरपुरा पुलिस चौकी भी है। उसके पास ऐसी घटना होना सवालों के घेरे में है।
जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौराहे के पास दो बाइकों की हल्की सी टक्कर के बाद युवकों के बीच कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान कुछ युवकों ने दो बाइक सवारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। अतरपुरा चौराहा पर हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ताज्जुब की बात तो यह है कि पास ही पुलिस चौकी भी है लेकिन बेखौफ दबंगों ने जमकर मारपीट की। चौराहे पर अक्सर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। वीडियो वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















