
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निजामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अभिभावक-प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों एवं विद्यालय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार एवं अन्य आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं को जानना और उनका उचित समाधान करना था।
बैठक के दौरान अभिभावकों ने अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा करते हुए अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय एवं अभिभावक मिलकर निरंतर प्रयास करेंगे।
इस बैठक ने विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग एवं विश्वास को और मजबूत किया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम प्रस्तुत किया।





















