
हापुड नौजवान के विरुद्ध साइबर ठगी का मुकद्दमा दर्ज
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड के एक युवक ने आर्थिक लाभ के लिए अपने बैक खाते को साइबर ठगों के हवाले कर दिया।साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल बैंक खाते पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ साइबर सेल ने एक बैंक खाते की जांच की। जांच में सामने आया कि इंडियन बैंक के एक खाते के खिलाफ अलग-अलग राज्यों से 3 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं।
इन शिकायतों में कुल ₹4 लाख 54 हजार 200 रुपये की साइबर ठगी सामने आई है। साइबर सेल की जांच के मुताबिक बैंक खाता हापुड़ के मनीष कुमार के नाम दर्ज है।आरोपी हापुड के मेरठ रोड पर मोती नगर कालोनी का रहने वाला है। प्रदेश भर में सक्रिय साइबर अपराधियों की पहचान/कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं जनपद हापुड में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु प्राप्त म्यूल खातों की जांच के दौरान साइबर सेल द्वारा जनपद हापुड क्षेत्र के साइबर अपराधों में लिप्त म्यूल बैंक खाता सं0 80740XXXXX इंडियन बैंक की जांच की गयी तो गृह मंत्रालय/14C (INDIAN CYBERCRIME COORDINATION CENTRE) द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलों (एनसीआरपी, समन्वय, प्रतिबिम्ब आदि) तथा अन्य डिजीटल इन्टेलीजेंस के माध्यम से खाता सं0 80740XXXXX इंडियन बैंक के विरुद्ध शिकायत सं 32410250035623 शिकायतकर्ता विनोद कुमार गोढा थाना अंबाडोला जनपद रायगाढा, उडीसा मो0न0 76848XXXXX व शिकायत सं० 31909250176523 शिकायतकर्ता सुमेध संजय अंबुरे थाना ढिगरास जनपद यवातमाल, महाराष्ट्र मो0न0 92848XXXXX व शिकायत सं 21511250033720 शिकायतकर्ता शिल्पा पिवी थाना चिल्क्कारा जनपद थ्रिसुर सिटी, केरल मो0न0 95263XXXXX कुल 03 शिकायत पंजीकृत होना पाया गया है जिसमें कुल 4,54,200/- रुपये का साइबर फ्राड होना पाया गया। उपरोक्त खाता 80740XXXXX इंडियन बैंक से डिटेल के अनुसार मनीष कुमार पुत्र सेंसरपाल निवासी 2990/2 मोतीनगर कालोनी मेरठ मार्ग थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड के नाम से है जिसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 72529XXXXX है। जिसमें खाता धारक द्वारा अपने खाते का प्रयोग जानबूझकर साइबर अपराध में धोखाधडी करके आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया है।




















