
👁 16 views Views
पिलखुवा में निकली तिरंगा यात्रा
हापुड, सीमन/रियाज अहमद (EHAPURNEWS.COM):जनपद की हैंडलूम नगरी पिलखुवा में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पिलखुआ चेयरमैन विभुबंसल,भूतपूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा व धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया की अगुवाई में सैकड़ो लोग सर्वोदय इंटर कॉलेज पर एकत्र हुए।तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कृष्ण गंज तक गई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। लोग आन बान शान का प्रतीक तिरंगा हाथों मे लिए थे।
भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर भी तिरंगा लगाकर विकसित भारत का संकल्प लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















