
👁 8 views Views
सावन मास अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन माह की अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने जनपद हापुड़ के प्रमुख तीर्थ स्थल बृजघाट गंगा तट पर बुधवार को स्नान किया।
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से श्रद्धालुओं का मंगलवार को ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गया था और श्रद्धालुओं ने होटल, धर्मशालाओं तथा अतिथि भवनों में पड़ाव डाल लिया। बुधवार को भोर होते ही लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया और पूजा अर्चना के साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने गरीबों को दान दिया और भोजन कराया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















