👁 0 views Views
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कस्बा बाबूगढ़ में बछलौता मार्ग एक लम्बे अर्से से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जर्जर हो चुके इस मार्ग के कोई आंसू पोछने को तैयार नहीं है।
कस्बा बाबूगढ़ से गांव बछलौता को जाने वाला मार्ग बुरी तरह जर्जर हो चुका है। इस मार्ग पर थोड़ी सी ही वर्षा से पानी खड़ा हो जाता है। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान है। पूरा मार्ग जर्जर होने से आवागमन में तो बाधा पैदा हो रही है, साथ ही व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित होता है। नागरिकों का कहना है कि कई बार जन प्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कर जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग की गई है, परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है।

























