
👁 15 views Views
ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, अधिकारी अलर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को गंगा का जलस्तर बढ़कर 198.6 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी के निशान से ऊपर बताया जा रहा है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों की ओर से गंगा के जलस्तर और हालात पर पल-पल की निगरानी की जा रही है।
वहीं, गंगा के चेतावनी स्तर से ऊपर बहने के चलते प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651



















