
गंगा में डूबने से युवक की मौत, दूसरे युवक को गोताखोरों ने बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट में शनिवार शाम दूसरे छोर पर गंगा में दो युवक डूबने लगे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गोताखोरों ने सुरक्षित बचा लिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय कृष्णा राणा निवासी कासिमाबाद, गजरौला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कासिमाबाद निवासी मंगल सेन, जो दिव्यांग हैं, गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख कृष्णा राणा ने उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव के बावजूद कृष्णा ने मंगल सेन को डूबने से बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने कृष्णा की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद गंगा से उनका शव बरामद कर लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















