
👁 24 views Views
सड़क हादसे में बाइक सवार समेत तीन घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड स्थित कांवड़ मार्ग पर रविवार को हादसा हो गया। पैदल जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। कुल तीन लोग घायल हो गए।
हादसे में पैदल जा रहे युवक समेत बाइक सवार और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए कांवड़ मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















