
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह हादसा करीब 11 बजे बिजलीघर छावनी के पास हुआ जिसमें बाइक सवार घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार रंजीत पुत्र सुधीर, निवासी ग्राम करेही, थाना वजीरगंज, जनपद बदायूं, हाल निवासी कुचेसर चौपला, थाना बाबूगढ़, अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से हापुड़ से कुचेसर चौपला जा रहे थे। इसी दौरान बिजलीघर छावनी के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















