
👁 12 views Views
बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी पिपलेड़ा से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद के मसूरी के मुगल गार्डन कॉलोनी निवासी मोहम्मद खालिद ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक पिपलेड़ा में खड़ी थी। अज्ञात चोर आए जिन्होंने बाइक को चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















