👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक सैकड़ों वर्ष पुराना एक पीपल का वृक्ष सोमवार की रात आई तेज आंधी में धराशाई हो गया। पीपल का पेड़ गिरने से एक भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट पर सैकड़ों वर्ष पुराना एक पीपल का पेड़ था जो यात्रियों को शीतल छाया प्रदान करता था।
बृजघाट गंगा स्नान करने आने वाले यात्री इस वृक्ष के नीचे बैठकर विश्राम करते थे। महिलाएं व पुरुष पीपल की पूजा कर जल से सींचते थे। सोमवार की रात को आई तेज आंधी ने इस प्राचीन पीपल के वृक्ष को उखाड़ दिया। पेड़ के गिरने से पास के भवन को भी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार की सुबह जब बृजघाट के लोगों को सदियों पुराने पीपल के पेड़ के गिरने की जानकारी मिली तो हर कोई आश्चर्यचकित रह गया।




























