
जब जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा स्कूल जाते हो, जाने क्या उत्तर मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दोनों आला अफसर कावड़ियों की सुविधा व सुरक्षा के मद्दे नजर निरंतर कावड़ मार्गों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं कि कहीं कोई न रहने पाए।
बात शुक्रवार की है जब जिलाधिकारी कविता मीणा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंन्जय सिंह कावड़ मार्गों का औचक निरीक्षण करने के लिए निकले तब रास्ते में उन्हें एक स्थान पर कुछ बालक मिले। जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ कुछ क्षण बिताएं और पढ़ाई को लेकर बालको से बातचीत की। डीएम ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा कि स्कूल जाते हो, उत्तर मिला हां। डीएम ने फिर पूछा कि कौन सी क्लास में पढ़ते हो, बच्चों ने फिर तपाक से उत्तर दिया पहली में।
शिक्षा को लेकर डीएम का बच्चों के साथ वार्तालाप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















