
बस में सवार महिला के बैग से महिला चोरों ने चुराए 90 हजार रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बस में सवार एक महिला यात्री के साथ महिलाओं चोर गिरोह ने योजना बद्ध तरीके से ₹90,000 चुरा लिए। महिला ने अपने पति को मामले से अवगत कराया। इसके बाद दोनों थाना देहात पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चार संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी।
हापुड़ के मोहल्ला शिवपुरी की रहने वाली सोनिक जैन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने पति अंकित सिंघल के साथ मेरठ जाने के लिए घर से निकली थी। ततारपुर गोल चक्कर के पास वह रोडवेज बस में सवार हुई। इसी बीच चार महिलाएं बस में चढ़ी जिनमें से एक की गोदी में बच्चा भी था। आरोप है कि बस में चढ़ने के बाद चारों महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से चारों तरफ से उसे घेर लिया और मौके का फायदा उठाकर बैग में रखें ₹90,000 निकाल लिए। कुछ देर बाद महिला ने रुपए चेक किए तो वह गायब थे जिसके बाद उसके होश उड़ गए। उसने पति के साथ देहात थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






















