👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को एक डग्गामार बस ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। मामला एनएच-9 का है जहां सीएनजी पंप के पास का है जहां दिल्ली की ओर जा रही एक रोडवेज बस को पीछे से डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कई यात्री घायल हो गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसों को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरु कर दी।




























