
विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल: वैभव बने हेड बॉय व अर्शिया शर्मा बनी हेड गर्ल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा । विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी में छात्र परिषद और विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधियों को पद एवं दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। वैभव शिशोदिया को हेड बॉय और अर्शिया शमा को हेड गर्ल का बैज पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही विभिन्न हाउसों के कैप्टन, वाइस कैप्टन व ईको, लिटरेसी, क्रिएटिव, स्पोर्ट्स और कल्चर क्लब के छात्र प्रतिनिधियों को भी उनके पदों के अनुरूप दायित्व दिए गए। सभी छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने कहा कि नेतृत्व सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम है। निदेशक नदीश गुप्ता ने टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने छात्र प्रतिनिधियों को विद्यालय के मूल्यों का आदर्श बनने के लिए प्रेरित किया।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867





















