
यूपी में एनालाग पनीर पर लगेगी रोक, हापुड़ में भी पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में भी जल्द ही एनालाग (गैर-डेरी) पनीर के उत्पादन और बिक्री पर रोक लग सकती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने इस संबंध में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही प्रदेश में एनालाग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की जाएगी। साँथ ही इस पनीर का उपयोग कर खाद्य सामग्री बेचने वाले होटल और रेस्तरां संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
इसकी बिक्री की शिकायतें मिलने के बाद एफएसएसएआइ ने सभी राज्यों के एफएसडीए को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत हापुड़, मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, बागपत व लखनऊ आदि में कार्रवाई कर तीन क्विंटल एनालाग पनीर नष्ट कराकर एफएसएसएआइ को रिपोर्ट, भेजी गई। इसके बाद प्रदेश में इसके उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। विशेषज्ञों के अनुसार एनालाग पनीर दूध से नहीं, बल्कि वनस्पति तेल, स्टार्च, इमल्सीफायर व अन्य रासायनिक एडिटिव्स से तैयार किया जाता है। इसमें असली पनीर की तुलना में प्रोटीन व कैल्शियम बेहद कम या लगभग नहीं होता।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















