
छोटी बहन से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर बड़ी बहन का किया अपहरण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छोटी बहन के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत करने के मामले में दर्ज मुकदमे को आरोपी वापस लेने का दबाव बना रहा था। दबाव में न आने पर आरोपी ने अब पीड़िता की बड़ी बहन का अपहरण कर लिया और उसे बहला- फुसला कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले विष्णु ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की थी। इसका मुकदमा पीड़ित की पुत्री ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया था। उसके बाद से आरोपी विष्णु और उसके परिवार के लोग मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे और धमकी दे रहे थे। उसकी बड़ी पुत्री की 21 साल की है जिसका 3 अगस्त की दोपहर आरोपी ने अपहरण कर लिया। वह घर पर अकेली थी। आरोपी विष्णु जबरन घर में घुसा और उसे अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















