
किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का कराए बीमा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): किसान भाईयों के लिए है यह खास खबर किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ़ 2026 में जनपद में अधिसूचित फसल धान है। धान की प्रीमियम धनराशि 1714.00 रूपये प्रति है० तथा इसकी बीमित राशि 85700.00 रूपये प्रति है० है। जो ऋणी किसान भाई अपनी फसल का बीमा कराना चाहते है वह 31 अगस्त 2026 तक फसल बीमा अवश्य करा लें। जिन ऋणी किसान भाइयों को फसल बीमा का लाभ लेना है, वो कृषक भाई अपने से सम्बिन्धित के०सी०सी० बैंक में जाकर अनिवार्य रूप से फसल बीमा करा लें। गैर ऋणी किसान फसल बीमा कराने हेतु फसल बीमा कम्पनी के तहसील समन्वयक, सी०एस०सी० केन्द्र व फसल बीमा NCIP पोर्टल या www.pmfby.gov.in या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से स्वंय फसल का बीमा कर सकते है।
गैर ऋणी कृषकों हेतु फसल बीमा कराने की अन्तिम तारीख 14/08/2026 तथा ऋणी कृषकों हेतु फसल बीमा कराने की अन्तिम तारीख 31/08/2026 है। कृषक अपनी फसल की क्षति के नुकसान की शिकायत करने के लिए फसल बीमा कम्पनी के टोल फ्री नं० 14447 एवं जिला समन्व्यक श्री अमित कुमार, मो0नं0 8090980967, श्री धीरेन्द्र सोलंकी, मो0नं0-9756482038 तहसील हापुड़ एवं गढ़मुक्तेश्वर, श्री देशराज सिंह, तहसील धौलाना मो0नं0 9873087500, पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG





















