
भाजपाई रंग में रंगे दिखे हापुड चेयरमैन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पुष्पादेवी व उनके पति श्रीपाल अब पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे है।उन्होने आगामी त्यौहार के मद्देनज़र हापुड में होर्डिंग लगवा कर शुभकामनाए दी है।होर्डिंग पर कमल का फूल और भाजपा के शीर्ष व स्थानीय नेताओ की फोटो भी अंकित है।
बता दे कि चेयरमैन पुष्पा देवी बसपा के टिकट से निर्वाचित हुई थी,जिन्हे किहीं कारणो से बसपा से निष्कासित कर दिया गया था।गत सप्ताह चेयरमैन व उनके पति अपने समर्थक के साथ लखनऊ भाजपा दफ्तर पहुंचे और प्रदेश नेताओ की उपस्थिति मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।लखनऊ से हापुड आकर उन्होने स्थानीय भाजपा नेताओ से शिष्टाचार भेंट की।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





















