
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सवारियों से भरी एक रोडवेज बस में उस समय हड़कंप मच गया। जब बस चालक को अचानक दौरा पड़ गया। इस दौरान चालक के पास बैठी सवारी ने तत्परता दिखाते हुए चालक को संभाला और बस को रोका। इसके बाद परिचालक व अन्य सवारियों ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही इस दौरान बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब कौशांबी डिपो की एक रोडवेज बस हापुड़ से निकली, जैसे ही वह सेंचुरी के पास पहुंची तो अचानक चालक की तबीयत बिगड़ गई और उसे दौरा पड़ गया। बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक के पास बैठी सवारी ने तुरंत बस रोकी और चालक को संभाला। उसके बाद बस से सवारी नीचे उतरी। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।




















