
हापुड सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक कमल मलिक ने बुधवार को रेलवे मुरादाबाद मंडल की डीआरएम श्रीमती विनीता श्रीवास्तव से मुलाकात कर गढ़मुक्तेश्वर में रेल सुविधाएं बढ़ाने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की।
इस दौरान पूर्व विधायक ने विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौपला रेलवे क्रॉसिंग पर आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अंडरपास अथवा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण की मांग की,साथ ही गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए प्रातः एवं सायंकाल कम से कम दो-दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव (स्टॉपेज) की मांग भी रखी गई।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिकीकरण किया जा रहा है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त, भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में विकसित होगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















