
👁 7 views Views
गौ सेवकों ने नंदी महाराज का पूरे विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार रात्रि रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक नंदी महाराज की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे। जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से नंदी महाराज का पूरे विधि-विधान एवं सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।
इस दौरान गौ सेवा के प्रति समर्पित रितेश गिहार नितिन भाटी संजय गिहार शिवा धीरज सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। सभी ने गौवंश के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज से भी गौ संरक्षण एवं सेवा के लिए आगे आने की अपील की।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867




















