
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल को वार्ड नंबर 16 की सभासद सुनीता सिरोही, सभासद पति प्रेम सिरोही, सभासद नरेश भारती, विकास तोमर द्वारा छिददापुरी के पानी निकासी हेतु रेलवे विभाग से नाला बनाने की स्वीकृति मिलने के अवसर पर पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। विभू बंसल ने कहा “आपका यह सहयोग मुझे सदैव याद रहेगा। सम्मानित बोर्ड के सभी सदस्यों के सहयोग से हम इस कार्य को पूर्ण करेंगे और पिलखुवा नगर के लिये विभिन्न योजनाओं को लाने में भी सफल होंगे।” इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह, सभासद वरुण शर्मा, मुकुल मित्तल, नगर पालिका JE तानिया हऺशवाल उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















