
👁 25 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अहाता बस्तीराम वार्ड नंबर 6 निवासी लोकेश पुत्र भगवान दास के मकान की जर्जर छत भरभराकर नीचे आ गिरी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है जिसने सहायता की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बारिश के कारण लोकेश के मकान की छत कमजोर हो गई जो अचानक भर भराकर नीचे आ गिरी। गनीमत रही कोई जानहानी नहीं हुई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और आर्थिक सहायता की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















