
बस चलाने को लेकर मारपीट व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात पुलिस ने निर्धारित रूट पर बस चलाने को लेकर मारपीट व फायरिंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम ताहिर पुत्र मुस्ताक अली निवासी मोहल्ला चौधरीयान थाना स्याना जनपद बुलंदशहर और अनवार पुत्र खलील निवासी ग्राम राधना थाना किठोर जनपद मेरठ हैं। गिरफ्तार किए गए ताहिर के खिलाफ सात और अनवार के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को काली नदी के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
ज़ैद पुत्र लईक निवासी राधना किठौर मेरठ ने देहात पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह साहिल बस सर्विस की बस पर परिचालक का कार्य करता है। सोमवार को वह बस लेकर जैसे ही हापुड़ देहात क्षेत्र की हापुड़ बाईपास पर बुलंदशहर हापुड़ रोड के आसपास पहुंचा तो बस को रोकने के लिए आरोपी पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए जिन्होंने गोली चला दी। इसी बीच एक अन्य बस ओवरटेक करते हुए आगे निकल गई जिसने पीड़ित की बस के आगे बस लगाकर उसे रोक दिया।
स्कॉर्पियो से निकले दबंग हाथ में लाठी डंडे, तमंचा लेकर बस में चढ़ गए और इस रूट पर बस न चलाने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया। इस दौरान पीड़ित बाल-बाल बच गया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट भी की और पर्स में रखे सवारी के किराए के 5800 भी लूट लिए।
सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान, देहात थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447





















